अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में किया गया प्रदर्शन

घटना के बारे में बताया गया लोकतंत्र के लिए शर्मनाक वारदात
अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में किया गया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस की ओर से आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य शनिवार के दिन कोलकाता के सोनारपुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में किया गया। मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि अभिषेक बनर्जी केवल पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि देश के प्रमुख राजनीतिक नेताओं में एक हैं। ऐसे में उन पर हमला होना राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं आसनसोल नगर निगम के मेयर एवं बाराबनी के पूर्व विधायक बिधान उपाध्याय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर जिस प्रकार हमला किया गया, वह लोकतंत्र के लिए एक शर्मनाक घटना है, इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं और इससे आम लोगों की सुरक्षा भी खतरे में है। इस मौके पर जामुड़िया के पूर्व विधायक हरेराम सिंह, उपमेयर अभिजीत घटक, सिन्टू भुईया, वसीमुल हक, गुरदास चटर्जी, शाहिद परवेज, सीके रेशमा सहित काफी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in