लायंस क्लब ऑफ बहुला की अध्यक्ष बनी प्रियंका, कलबीर सचिव

लायंस क्लब ऑफ बहुला की अध्यक्ष बनी प्रियंका, कलबीर सचिव
Published on

अंडाल : लायंस क्लब ऑफ बहुला के 28वें चार्टर नाईट एवं 29 वें इंस्टालेशन सेरेमनी का आयोजन रविवार देर शाम क्लब प्रांगण में किया गया। समारोह के दौरान प्रियंका मंडल को क्लब अध्यक्ष, कलबीर सिंह को सचिव, डॉ. अमित कुमार माजी को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। समारोह में इंस्टालेशन ऑफिसर के रूप में पीडीजी प्रदीप चटर्जी उपस्थित थे। क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं बोर्ड मेंबर्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रियंका मंडल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उस पर वह शत-प्रतिशत देने की कोशिश करेंगी। पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में वह टीम वर्क के साथ आगे बढ़ेंगी। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जामुड़िया के विधायक हरेराम सिंह, वीडीजी वाणी चटर्जी, रीजनल चेयरमैन बिप्लब चटर्जी, जोनल चेयरमैन बबलू सिन्हा, वरीय सदस्यों में सुब्रत पाल, विकास मंडल आदि के अलावा लायंस क्लब पांडवेश्वर, उखड़ा, अंडाल आदि के पदाधिकारी उपस्थित थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in