हटाये जाने से नाराज पुरोहितों ने पार्षद से मांगी मदद

मंदिरों के पुरोहित को ऑफिसियल रिटायर्ड का आर्डर दिया गया
हटाये जाने से नाराज पुरोहितों ने पार्षद से मांगी मदद
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर टाउन पूजा समिति ने मंदिरों के पुरोहित को ऑफिसियल रिटायर्ड का आर्डर देने से बर्नपुर में सनसनी फैल गई है। वहीं बर्नपुर टाउन पूजा समिति द्वारा संचालित बर्नपुर बारी मैदान के पुरोहितों ने बर्नपुर टाउन पूजा समिति के खिलाफ पार्षद अशोक रूद्र से शियाकत की है। गौरतलब है कि पुरोहितों को मंदिर में पूजा नहीं करने और कवार्टर खाली करने का बर्नपुर टाउन पूजा समिति की तरफ से ऑर्डर दिया गया है। मौके पर अशोक रूद्र ने कहा कि बर्नपुर बारी मैदान के पुरोहितों ने उन्हें आकर अपनी समस्या बताई कि उन्हें बर्नपुर टाउन पूजा समिति की तरफ से कहा जा रहा है कि जिन लोगों का 60 वर्ष हो गया है, वे क्वार्टर खाली करें और मंदिर में पूजा न करें। अशोक रूद्र ने उन्हें आश्वासन दिया कि 23 अप्रैल के बाद इन समस्याओं को लेकर एक जरूरी बैठक की जायेगी। आगे कहा कि जो पुरोहित जिन क्वार्टर में रहते हैं, उसका शेड आमादेर पाड़ा आमादेर समाधान योजना के तहत बनाया गया है और उस समय भी बर्नपुर टाउन पूजा समिति के कुछ लोगों के द्वारा आपत्ति जताई गई थी तो कार्य हुआ था। आगे कहा कि मंदिर का कोई भी पुरोहित हो, जब तक उनका शरीर चलेगा, वे पूजा कर सकते हैं। उन्हें कोई नहीं हटा सकता, इसे लेकर जल्द बैठक करेंगे।

क्या कहा बर्नपुर टाउन पूजा समिति ने

बर्नपुर टाउन पूजा समिति के सचिव शिव शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि बर्नपुर टाउन पूजा समिति के 2002 के एग्रीमेंट के अनुसार जिन पुरोहितों की उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो गयी है, उन्हें ऑफिसियल रिटायर्ड किया गया है, कारण उनका वेतन बर्नपुर टाउन पूजा समिति देती है। साथ ही कहा गया है कि मंदिर में अब पूजा उनकी जगह उनके बेटे करेंगे पर वे मानने को तैयार नहीं हैं। इसके बाद एक निर्णय किया गया कि हर एक वर्ष का एग्रीमेंट बनेगा और उस एग्रीमेंट के अनुसार वे मंदिर में पूजा कर सकते हैं और हर एक साल के बाद एग्रीमेंट को रिन्यू कराया जायेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in