दुर्गापुर में व्यापक पैमाने पर उद्योग के लिए निवेश की तैयारी

खाली सरकारी जमीनों पर लगेंगे नए उद्योग
दुर्गापुर में व्यापक पैमाने पर उद्योग के लिए निवेश की तैयारी
Published on: 

इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : दुर्गापुर में 27 नवंबर को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी प्रशासनिक बैठक करेंगे। दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक को लेकर युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। भाजपा के विधायक चंद्रशेखर बनर्जी ने बताया कि 27 नवंबर को मुख्यमंत्री अंडाल एयरपोर्ट में मिशन हॉस्पिटल के कैंसर अस्पताल द्वारा आयोजित भूमि पूजा में हिस्सा लेंगे। दुर्गापुर में प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लेने के दौरान विभिन्न परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की घोषणा हो सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री इंडस्ट्रियल प्रपोज को इंप्लीमेंट करेंगे। सरकारी गाइड लाइन के तहत ही उद्योग के लिए अप्रूवल मिलेगा। दुर्गापुर में तेजी से उद्योग लगने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रेल एवं सड़क के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी कार्य किए जाएंगे। दुर्गापुर पुलिस के लिए साइबर सेल के साथ बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए आवेदन किया गया है। दुर्गापुर में बंद कारखानों की जमीन पर नए ढंग से उद्योग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासनिक बैठक में सेल, रेल, ईसीएल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दुर्गापुर में खाली सरकारी जमीनों को अन्य संस्थाओं के हाथों में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिंदल ग्रुप को 170 एकड़ जमीन मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए 2 हजार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। वहीं उद्योग के लिए ली गई जमीन को लंबे समय से खाली रहने के कारण जमीन को वापस लिया जाएगा। पानागढ़ के राजबांध में खाली सरकारी जमीनों पर अनेक विकास कार्य किए जाएंगे। दुर्गापुर में पेयजल की समस्या लंबे समय से बरकरार है। दुर्गापुर में पेयजल की समस्या के लिए रिजर्वर तैयार किया जाएगा। इसके लिए भी उचित व्यवस्था की जाएगी। पानागढ़ राजबांध में पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कल्चरल सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News