प्रधानमंत्री के प्रति कथित अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने जताया विरोध
प्रदर्शन करते भाजपा समर्थक
प्रदर्शन करते भाजपा समर्थक
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में सोमवार को पानागढ़ बाजार के 4 पॉइंट पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं। वहीं किसी के परिवार के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। राजनीति में मर्यादा और सम्मान बनाए रखना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया। इस दौरान राजकुमार सिंह, इंद्रजीत डाली, संदीप मुखर्जी, पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल, मृत्युंजय यादव, राजेश रजक, कुंदन प्रसाद राम और चंदन पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in