पूजा के दौरान साइकिल से विधायक कर रहे हैं निगरानी

रात में साइकिल से शहर की सुरक्षा में उतरे भाजपा विधायक, पूजा पंडालों का किया दौरा
साइकिल से घुमते विधायक कृष्णकांत साहा
साइकिल से घुमते विधायक कृष्णकांत साहा
Published on: 

बीरभूम : शाम होते ही लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ रहे हैं। इसी बीच महिलाओं की सुरक्षा और रात में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बीरभूम के सैंथिया से भाजपा विधायक कृष्णकांत साहा खुद सड़क पर उतर आए हैं। विधायक ने सप्तमी की रात से साइकिल पर शहर में गश्त शुरू की है, जो विजयादशमी तक जारी रहेगी। यह गश्त हर रात 11 बजे से सुबह 4 बजे तक चलेगी। रविवार रात विधायक ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल से सैंथिया शहर के कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। उनके साथ बीरभूम संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष उदयशंकर बनर्जी समेत कई कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। गौरतलब है कि कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुए भीषण हादसे में 19 लोगों की मौत के बाद पूरे राज्य में पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। सैंथिया में भी पंडालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विधायक कृष्णकांत साहा ने कहा, "भाजपा सरकार राज्य में नारी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो, इसलिए हम रात भर शहर में मौजूद रहेंगे। किसी को भी कोई समस्या हो तो वह सीधे हमारे कार्यालय से संपर्क कर सकता है।" उन्होंने कहा कि उत्सव के दिनों में आम लोगों के साथ खड़े रहना और शांति व्यवस्था बनाए रखना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है, ताकि लोग निर्भय होकर पूजा का आनंद ले सकें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News