पुलिस ने टोटो के रजिस्ट्रेशन को लेकर शुरू किया जांच अभियान

पुलिस ने टोटो के रजिस्ट्रेशन को लेकर शुरू किया जांच अभियान
Published on

कुल्टी : राज्य सरकार के परिवहन विभाग की ओर से टोटो का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया गया है। टोटो का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर जुर्माना देना होगा।आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर कुल्टी ट्रैफिक पुलिस की ओर से टोटो के रजिस्ट्रेशन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक टोटो को जब्त किया। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस अभियान के तहत टोटो चालकों को रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही यदि बाकी टोटो का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान के तहत टोटो को जब्त कर इसके खिलाफ जुर्माना लगाया जायेगा। ज्ञातव्य हो कि कुल्टी थाना मोड़, रेलवे स्टेशन, केंदुआ बाजार, बराकर बस स्टैंड, बैगुनिया मोड़, बराकर स्टेशन मोड़, नियामतपुर चौक, सीतारामपुर स्टेशन एवं सांकतोड़िया के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों की संख्या में टोटो सड़कों पर चलते हैं जिसमें अधिकांश टोटो का रजिस्ट्रेशन नहीं है। कई नाबालिग एवं बिना लाइसेंस लिये युवक टोटो से सवारी ढोने में लगे हुए हैं जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। टोटो का परिचालन सर्विस रोड या इलाके की सड़कों में होना चाहिये। आरोप है कि सरकार के नियम को ताक पर रखकर मुख्य सड़कों पर भी खुलेआम टोटो का परिचालन किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in