पुलिस ने तृणमूल नेता को हाफ पेंट में घुमाया

हीरापुर थाना से निकालकर अभियुक्त को रुपनारायणपुर फांडी इलाके में ले जाकर घुमाया गया
पुलिस ने तृणमूल नेता को हाफ पेंट में घुमाया
Published on

आसनसोल /सालानपुर : विभिन्न अवैध कार्यों के आरोप में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के सालानपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष भोला सिंह को पुलिस ने जनता के बीच हाफ पेंट में परेड करवाये जाने से इलाके में हलचल मच गयी। बता दें कि भोला सिंह को अवैध पत्थर खदान एवं अन्य अवैध कार्यों के साथ जुड़े रहने के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। उसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर हीरापुर थाना में रखा था। मंगलवार सुबह हिरापुर थाना से अभियुक्त को सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस ने उसे हाफ पैंट व कमर में रस्सी बांधकर डाबरमोड़ बाजार में घुमाया। इस दौरान वहां काफी संख्या में भाजपा समर्थक जमा हो गये एवं उसे देखते ही चोर-चोर का नारा लगाने लगे। पुलिस के इस कार्रवायी से अवैध कार्यों के साथ जुड़े नेताओं की नींद उड़ा दी है। वहीं पुलिस ने इस प्रकार के कार्रवाई के माध्यम से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अवैध खनन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी। क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध पत्थर खदानों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in