नकली हेलमेट के खिलाफ पुलिस ने चलाई जांच अभियान

BIS प्रमाणित हेलमेट ही कानूनी तौर पर है सही
नकली हेलमेट के खिलाफ पुलिस ने चलाई जांच अभियान
Published on

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल ध्रुव दास के नेतृत्व में आसनसोल की विभिन्न जगहों पर नकली हेलमेट के खिलाफ अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस द्वारा बाइक राइडिंग करने वालों की सुरक्षा को देखते हुये स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के पास, बीएनआर मोड़ पर नकली हेलमेट के खिलाफ अभियान चलाया गया। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली ज्यादा मौतें दोपहिया वाहनों के कारण होती हैं, वहीं हेलमेट जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। पुलिस द्वारा जांच अभियान के दौरान सैकड़ों हेलमेट जब्त किये गये। पुलिस का कहना है कि BIS प्रमाणित हेलमेट इस्तेमाल करें। BIS प्रमाणित हेलमेट ही कानूनी तौर पर इस्तेमाल करने की अनुमति है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सही तरीके से हेलमेट का इस्तेमाल करने से दुर्घटना की स्थिति में मौत का खतरा 6 गुना से भी ज्यादा कम हो जाता है और दिमाग में चोट लगने का खतरा 74% तक घट जाता है। इस मौके पर साउथ पीपी के प्रभारी मानव घोष सहित काफी संख्या में पुलिस मौजूद थी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in