तोड़फोड़ करने वाले अभियुक्तों से क्षतिपूर्ति के लिए पुलिस अभियान तेज

लिस अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों को बताया
तोड़फोड़ करने वाले अभियुक्तों से क्षतिपूर्ति के लिए पुलिस अभियान तेज
Published on

आसनसोल : जहांगिरी मुहल्ला पुलिस फांड़ी पर बीते 14 मई की रात हिंसात्मक घटना को अंजाम देने वालों पर पुलिस और कानून का गाज गिरना प्रारंभ हो चुका है। आसनसोल उत्तर थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। उक्त घटना में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से पश्चिम बंगाल मेंटनेंश ऑफ पब्लिक ऑर्डर एक्ट 1972 की धारा ISC के अंतर्गत सामुहिक क्षतिपूर्ति निर्धारण हेतु सरकारी जांच प्रक्रिया प्रारंभ की गई। मंगलवार को कुरैशी मुहल्ला बाजार, नया मुहल्ला, ओके रोड आदि विभिन्न जगहों पर पुलिस अधिकारियों की ओर से माइकिंग कर पोस्टर लगाकर आम जनता को जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने माइकिंग कर लोगों को बताया कि जिन उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की है, उन्हें चिन्हित कर पुलिस गिरफ्तार कर रही है। सरकारी नुकसान करने वाले उपद्रवियों से नुकसान की भरपायी की जाएगी। इस विषय पर अगर कोई जानकारी देनी हो तथा नुकसान की भरपायी को लेकर शिकायत करनी हो तो कर सकते हैं। नुकसान भरपायी पर अगर किसी को आपत्ति हो तो वह निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्राधिकारी के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। माइकिंग कर यह भी कहा गया कि आम जनता इस मामले को गंभीरता से लें और पुलिस को आवश्यक सहयोग करें। सनद रहे कि कुछ मस्जिदों के खिड़की आदि के शीशे तोड़ दिये गये थे जिसे पुलिस की ओर से बदल दिया गया है। वहीं जो अब तक नहीं बदला गया है, उसे भी बदला जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in