पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 7 गिरफ्तार

बगैर हेलमेट वाले 49 बाइकरों का काटा गया चालान
पुलिस ने चलाया ड्रंक एंड ड्राइव अभियान, 7 गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना एवं ट्रैफिक गार्ड की तरफ से आसनसोल शहर में मंगलवार रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। गौरतलब है कि यह अभियान सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए आसनसोल थाना पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान और विशेष जांच अभियान चलाए गये। प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़को पर ब्रेथ एनालाइजर मशीनों से वाहन ड्राइवरों के नशे में होने की जांच की गई। वहीं इस अभियान को देखते ही वाहन ड्राइवरों में भगदड़ मच गयी। वहीं पुलिस ने कई ड्राइवरों को पकड़ कर ब्रेथ एनालाइजर लगाकर जांच की। इस अभियान में 49 लोगों को हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान काटा गया एवं 7 लोगों को मोटर वाहन अधिनियम के तहत शराब पीकर वाहन चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया।

विभिन्न इलाके में चलाया गया अभियान

आसनसोल साउथ थाना एवं साउथ टीजी की तरफ से हटन रोड मोड़ पर मंगलवार को 10 बजे के बाद ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान चलाया गया। मौके पर मौजूद आसनसोल साउथ टीजी के प्रभारी चिरणजीव गुहा रॉय ने कहा कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट पहने 25 लोगों का चालान काटा गया एवं एक ड्राइवर को नशे में पाये जाने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं आसनसोल साउथ पीपी टीजी के प्रभारी संदीप सोम ने कहा कि आसनसोल साउथ पीपी एवं साउथ पीपी टीजी की तरफ से भगत सिंह मोड़ पर अभियान चलाया गया, जहां शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 लोगों को आसनसोल साउथ पीपी ने गिरफ्तार किया और बिना हेलमेट पहने 5 लोगों का चालान काटा गया। हीरापुर थाना एवं हीरापुर टीजी की तरफ से चित्रा मोड़ पर ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान और विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हीरापुर टीजी के प्रभारी एआर खान ने बिना हेलमेट पहने 6 लोगों का चालान काटा। वहीं आसनसोल नॉर्थ थाना एवं नॉर्थ टीजी की तरफ से जुबली मोड़ पर अभियान चलाया गया। इस मौके पर आसनसोल नॉर्थ टीजी के प्रभारी संजय कुमार भगत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने को लेकर अभियान चलाया गया, जहां 2 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया एवं 13 लोगों को हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान काटा गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in