

मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा में हथियार बेचने आये दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह मुर्शिदाबाद के हरिहरपाड़ा किसान मंडी से सटे इलाके में इस घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरिहरपाड़ा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में छापेमारी की। उस समय, दो लोग हथियार बेचने के लिए मोटर साइकिल पर वहां आए थे। पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों के नाम रामकृष्णपुर निवासी गुलाम मुस्तफा मंडल और कंचननगर इलाके निवासी इदरीस मंडल हैं। उनकी तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उनके पास से एक बंदूक और तीन राउंड गोलियां जब्त कीं। वहीं जिस मोटर साइकिल से वे आये थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है। अभियुक्तों को बुधवार को जिला जज की अदालत में सात दिन की पुलिस कस्टडी के लिए अर्जी देकर पेश किया गया। जज ने चार उन्हें दिन की कस्टडी का आदेश दिया। हरिहरपाड़ा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियारों के धंधे में शामिल लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।