जबरन शादी से बचने के लिए नाबालिग ने क्या 100 नंबर डायल

पुलिस ने किया नाबालिग की सास व ननद को गिरफ्तार
साभार प्रतीकात्मक फोटो
साभार प्रतीकात्मक फोटो
Published on: 

मुर्शिदाबाद : लालगोला थाने की पुलिस ने एक नाबालिग की हो रही जबरन शादी को रोका, जिसने मदद के लिए 100 नंबर डायल किया था। वहीं नाबालिग की सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों को सोमवार को लालबाग अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। नाबालिग को बहरमपुर होम भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लालगोला थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग ने रविवार सुबह 100 नंबर डायल कर मदद मांगी थी। इसके बाद लालगोला के शीतेषनगर में नाबालिग की ससुराल में छापेमारी की गई और उसकी सास और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नाबालिग सागरदिघी थाना इलाके की रहने वाली है। तीन महीने पहले उसकी शादी लालगोला के शीतेषनगर के एक युवक से जबरन करा दी गई थी। शादी के बाद नाबालिग ने ज्यादातर दिन अपने पिता के घर पर बिताए। वहीं कुछ दिनों पहले नाबालिग को उसकी ससुराल लाया गया था। रविवार सुबह नाबालिग लड़की ने ससुराल वालों की नजर से बच कर 100 नंबर डायल करके मदद मांगी। नाबालिग ने बताया कि उसे बिना बताए उसकी शादी कर दी गई। शादी के बारे में पता चलने पर उसने एतराज किया लेकिन परिवार में किसी ने उसकी नहीं सुनी। उसकी शादी जबरदस्ती करवाई गई। शादी के बाद उसने कई बार 100 नंबर डायल करने की कोशिश की लेकिन उसके पिता और ससुराल वालों ने उसे निगरानी में रखा था और मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करने दिया। इसलिए उसके बाद से सब्र के साथ वह मौके की तलाश में थी। रविवार को उसने ससुराल वालों की नजर से बचते हुए 100 नंबर डायल किया। नाबालिग ने कहा कि वह पढ़ना चाहती है और इंडिपेंडेंट बनना चाहती है। प्रशासन को उसे वह मौका देना चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in