सोने की चेन छीनने का मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार

आगे की कार्रवाई के लिए अभियुक्तों को लिया गया 3 दिन की रिमांड पर
सोने की चेन छीनने का मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Published on

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने सोने की चेन स्नेचिंग के मामले को सुलझाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इलाके में चेन छीनने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद की गई है। पांचों अभियुक्त अभिषेक साव, संजय दास, शुभम बर्मन, उमेश बर्मन एवं योगेश काशीनाथ पटेल है। वहीं पुलिस ने पांचों अभियुक्त को सोमवार को अदालत भेजा, जहां इस गिरोह में और कोन - कौन लोग शामिल हैं इसका जांच करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग की। अदालत ने अभियुक्तों को 3 दिन की रिमांड दी।

क्या है घटना

पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 अगस्त को शाम करीब 4:40 बजे, आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन के तहत एसबी गोराई रोड (पूर्व) इलाके में सोने की चेन छीनने की घटना की सूचना मिली। पीड़ित महिला, कांति गिरी (76), जो गोपाल गिरी की पत्नी हैं, अपने घर के मुख्य गेट के पास बैठी थीं, तभी एक अनजान व्यक्ति पानी मांगने के बहाने उनके पास आया और अचानक उनकी सोने की चेन छीन ली। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से भाग गया। शिकायत मिलने पर, आसनसोल साउथ पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।जांच के दौरान, पुलिस ने दो लोगों को दिलदारनगर के अभिषेक साव और सुकांत मैदान के संजय दास की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया, इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली गई। आगे की जांच में चोरी का सामान खरीदने वाले शुभम बर्मन और उमेश बर्मन को एसपी मुखर्जी रोड से गिरफ्तार किया गया। वही एक और व्यक्ति महाराष्ट्र के तलजात, ऊंटोवाड़ी के योगेश काशीनाथ पटेल जिसने कथित तौर पर चोरी किए गए सोने को तुरंत पिघलाने में मदद की थी, उसे भी गिरफ्तार किया गया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in