साइबर ठगी गिरोह के 2 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संगठित साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई
साइबर ठगी गिरोह के 2 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने संगठित साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर आसनसोल दक्षिण थाना की पुलिस टीम ने आसनसोल के एक होटल में छापा मारकर दोनों अभियुक्तों को पकड़ा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों अभियुक्त दूसरे राज्य के रहने वाले हैं और एक संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े हुए हैं। यह गिरोह लोगों के बैंक खाते की जानकारी, एटीएम कार्ड और पिन नंबर हासिल करता था, जिसका इस्तेमाल बाद में एटीएम से ठगी कर पैसे निकालने में किया जाता था। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाला 1 लैपटॉप, 3 मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि संगठित साइबर ठगी गिरोहों की पहचान कर उन्हें खत्म करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News