राहत सामग्री घोटाले में पुलिस ने तृणमूल पार्षद को किया गिरफ्तार

6 दिन की पुलिस रिमांड, पुलिस मामले की करेगी जांच
राहत सामग्री घोटाले में पुलिस ने तृणमूल पार्षद को किया गिरफ्तार
Published on

आसनसोल : आसनसोल साउथ थाना की पुलिस ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड 87 के तृणमूल कांग्रेस के पार्षद तरुण चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने से तृणमूल पार्टी में सनसनी फैल गई है। गौरतलब है कि तृणमूल पार्षद पर सरकारी योजनाओं के तहत वितरित की जाने वाली राहत सामग्री में कथित घोटाले का गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं गिरफ्तार पार्षद को मंगलवार सुबह आसनसोल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत से पूरी मामला की जांच करने के लिए 14 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की गई, जहां अदालत ने मामले की जांच के लिए 6 दिन की रिमांड दी।

क्या है मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार तृणमूल पार्षद पर सरकारी प्रोजेक्ट के तहत बांटे गए राहत सामग्री के तिरपाल घोटाले का आरोप है। सरकारी फंड के वितरण और इस्तेमाल में गड़बड़ी के आरोप मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार को सबसे पहले उसे हिरासत में लिया। इसके बाद डामरा के घर में जांच करने के बाद कई त्रिपाल बरामद हुए, जो सरकार की तरफ से गरीबों में बांटने के लिए दिए गए थे।इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कथित तौर पर उस पर कोयला, बालू और जमीन के लेन-देन में शामिल होने का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जाएगी, साथ ही तरुण चक्रवर्ती को खास आरोपों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जरूरी डॉक्यूमेंट्स और दूसरी बातों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। वहीं भाजपा ने तरुण चक्रवर्ती के खिलाफ सभी आरोपों की जांच की मांग की है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in