काला झरिया घाट पर रिकॉर्ड विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की जमकर हुई सराहना

हीरापुर थाना परिसर में बिजया सम्मेलन का आयोजन
मंत्री अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित करते हीरापुर थाना ओसी अखिलेश सिंह
मंत्री अग्निमित्रा पॉल को सम्मानित करते हीरापुर थाना ओसी अखिलेश सिंह
Published on: 

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर: शारदीय दुर्गोत्सव के शांतिपूर्ण समापन के बाद आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के हीरापुर थाना की ओर से बिजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूजा के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताना और विसर्जन व्यवस्था की समीक्षा करना था। मौके पर हीरापुर थाना के ओसी अखिलेश सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस वर्ष विसर्जन से पहले जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से माइक्रो-प्लानिंग की गई थी। पहले से ही प्लानिंग करके, भीड़ का अंदाजा लगाकर एक-एक घाट पर चार बार, पांच बार, छह बार विजिट किया गया। कहां कितनी बड़ी मूर्ति है, किस घाट पर कितनी भीड़ होगी, सब कुछ प्लान करके बहुत सुंदर तरीके से विसर्जन कराया गया। उन्होंने विशेष रूप से काला झरिया घाट का जिक्र करते कहा कि आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल के विधानसभा क्षेत्र में होने के कारण उनके कार्यालय और जिला प्रशासन की इस घाट पर विशेष नजर थी। इस बार विसर्जन ने रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने कहा कि जिसने भी काला झरिया घाट पर विसर्जन की व्यवस्था देखी है, सभी ने सराहना की है। डेढ़ घंटे के अंदर 4 बड़ी मूर्तियों का विसर्जन एक-एक करके कराया गया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सामान्य तौर पर एक मूर्ति में 30 से 45 मिनट लगता है, लेकिन यहां चमत्कार जैसा काम हुआ। वहीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि विजया सम्मेलन सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मिलन का उत्सव है। दुर्गा पूजा को इसी मिलन के उत्सव के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक अखिलेश सिंह और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि काला झरिया घाट पर रिकॉर्ड विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही है। आगे कहा कि बंगाल में अब दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ पूजा से लेकर हर त्योहार को पूरे सम्मान और सरकारी सहयोग के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर एसीपी हीरापुर मिहिर कुमार डे, सीआई अशोक सिन्हा महापात्र, एसआई संजय घोष, आरपीएफ पोस्ट बर्नपुर ओसी एके गोराई , भाजपा नेता पवन कुमार सिंह, समाजसेवी प्रबीर धर, कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय एवं पूजा कमेटी के लोग मौजूद थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News