चुनावी रैलियों में पॉकेटमार होने लगे हैं सक्रिय

पॉकेटमारों ने रैली में शामिल 12 लोगों के उड़ाये वॉलेट
चुनावी रैलियों में पॉकेटमार होने लगे हैं सक्रिय
Published on

बर्नपुर : चुनावी मौसम में पॉकेटमारों की चांदी हो गयी है। उन्हें इकट्ठे व्यापक संख्या में टार्गेट मिल जा रहे हैं और वे आराम से अपना कार्य कर चलते बन रहे हैं। जानकारी के अनुसार बर्नपुर में तृणमूल कांग्रेस की हुई रैली में कुछ पॉकेटमारों ने रैली में शामिल करीब 12 लोगों अपना शिकार बना डाला। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को लेकर आसनसोल दक्षिण से खड़े तृणमूल प्रत्याशी तापस बनर्जी के समर्थन में रविवार शाम को एक विशाल रैली निकाली गई थी। इस रैली में सांसद सह पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस की अध्यक्ष सायनी घोष चुनाव -प्रचार कर रही थीं। इसी दौरान पॉकेटमारों ने भीड़ का लाभ उठाकर रैली में शामिल तृणमूल के करीब 12 कार्यकर्ताओं की जेब साफ कर दी। पीड़ितों ने बताया कि पॉकेटमारी उस समय हुई जब स्टेशन रोड में रैली चल रही थी। उनके वैलेट में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कुछ नकदी थी। उन्होंने इसकी शिकायत हीरापुर थाना को दे दी है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in