हथियार के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

बरामद हथियार
बरामद हथियार
Published on

मुर्शिदाबाद : पुलिस ने मंगलवार रात भरतपुर थाने के सरडांगा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को बंदूक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नूरफत शेख है। वह कांदी थाने के नोआपाड़ा का रहने वाला है। बुधवार को गिरफ्तार व्यक्ति को पांच दिनों की पुलिस कस्टडी की अर्जी पर कांदी अनुमंडल कोर्ट में पेश किया गया, जहां जज ने उसे तीन दिनों की कस्टडी का ऑर्डर दिया। भरतपुर थाने के एक पुलिस ऑफिसर ने बताया कि पूछताछ के लिए व्यक्ति को कस्टडी में लिया गया है कि उसे बंदूक कहां से मिली और वह इसे किस मकसद से लेकर जा रहा था। भरतपुर थाने ने बताया कि सूत्रों से खबर मिली थी कि एक आदमी बंदूक लेकर सरडांगा इलाके में घूम रहा है। इसके बाद छापेमारी कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जहां तलाशी के दौरान उसके पास से एक बंदूक और एक राउंड गोली बरामद की गयी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in