लोगों को मानवता के पथ पर एक होकर आगे आना होग : सतपालजी महाराज

ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को बताया गया
लोगों को मानवता के पथ पर एक होकर आगे आना होग : सतपालजी महाराज
Published on

आसनसोल : पोलो ग्राउंड में हो रहे सद्भावना सम्मेलन में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य सतपालजी महाराज ने अपने प्रवचन के माध्यम से जनमानस को आत्मिक शांति, सेवा, भक्ति और मानवता के पथ पर अग्रसर होने का प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने बताया कि अभी हाल में दिल्ली में श्री हंसजी महाराज की 125वीं जयंती मनाई थी, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया। हंसजी महाराज ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में समर्पित कर शांति और सद्भाव का वातावरण कायम करने का कार्य किया। महात्मा कबीर के वचनों का उल्लेख कर हिंदू और मुस्लिम का भेद मिटाने के लिये अध्यात्म की मूल शिक्षाओं को समझने का आह्वान जनमानस को किया। महाराजजी ने कहा कि पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग की चपेट में है। ग्लेशियर यूं ही पिघलते रहे तो धरती को जलमग्न होने से कोई रोक नही पायेगा। हम सब को धरती को विनाश से बचाने के लिये एकत्र होकर आगे आना होगा। सतपालजी महाराज ने सामाजिक एकता, सहयोग, सेवा और मानवीय मूल्यों पर विशेष जोर देते हुए सभी को प्रेरित किया कि वे समाज के प्रति संवेदनशील, सरल और सज्जन आचरण अपनाएं। कार्यक्रम में अनेक विद्वान्, संत-महात्माओं का सत्संग विचार और अनेक स्थानों से आये भजन गायक रामकृष्ण भाई, दीपिका बहन सहित अनेक कलाकारों ने हिंदी, भोजपुरी और बांग्ला भाषा में सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in