ECL की बिजली काटने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

प्रभावित परिवारों की समस्या की जिम्मेदारी ईसीएल को उठाने की मांग
ECL की बिजली काटने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
Published on

आसनसोल : उषाग्राम क्षेत्र में ईसीएल द्वारा कथित रूप से क्वार्टरों की बिजली काटने की कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि बुधवार को स्थानीय निवासी सड़क पर उतर आए और ईसीएल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि चुनाव के समय इन क्वार्टरों को वैध मानकर राजनीतिक दलों के नेता वोट मांगने आये थे लेकिन चुनाव समाप्त होने और सत्ता में आने के बाद अब इन्हीं क्वार्टरों को अवैध बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब वोट लेने का समय था तब कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब अचानक क्वार्टरों को अवैध घोषित कर बिजली काटी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि ईसीएल बिजली आपूर्ति बंद कर रही है तो प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था और स्थायी समाधान की जिम्मेदारी भी ईसीएल को ही उठानी होगी। उनका कहना है कि हजारों लोग वर्षों से इन इलाकों में रह रहे हैं और बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के बिजली काटना अमानवीय कदम है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं निकाला गया और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in