आईओए मैराथन में सभी उम्र के लोगों ने लगाई दौड़

आईओए मैराथन- 2026 का आयोजन किया गया
आईओए मैराथन में सभी उम्र के लोगों ने लगाई दौड़
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर में इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन (आईओए) द्वारा आईओए मैराथन- 2026 का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि इस मैराथन में बच्चों, महिलाओं और आईएसपी अधिकारियों ने अपना दृढ़ निश्चय दिखाते हुए दौड़ पूरी की। मौके पर इस्को ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन ने कहा कि आईओए मैराथन- 2026 में तीन ओपन ग्रुप बनाए गए थे। ग्रुप -ए (5 किमी – पुरुष) जो आईओए ऑफिस से मानिकचंद बॉयज स्कूल तक, ग्रुप-बी (3.5 किमी – महिलाएं) जो आईओए ऑफिस से हीरापुर हॉस्टल मोड़ तक एवं ग्रुप -सी (2 किमी – सभी के लिए) था, जो आईओए ऑफिस से टनल गेट मोड़ तक था। आगे बताया कि इस मैराथन की सबसे विशेष बात यह थी कि इसमें कोई प्रथम, द्वितीय या तृतीय नहीं था। वहीं जो भी ट्रैक पूरा करेगा, वही विजेता है। साथ ही प्रत्येक प्रतिभागी पुरुष, महिला और बच्चों को एक मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। ट्रैक पर हर स्थान पर पानी की बोतल, एम्बुलेंस, मेडिकल की व्यवस्था के साथ पुलिस बल मौजूद था। इस मौके पर ईडी वर्क्स विपिन कुमार सिंह, ईडी प्रोजेक्ट प्रवीण कुमार, ईडी एचआर यूपी सिंह, सीजीएम पावर अजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in