भाजपा विधायक से लोगों ने पूछा कि इतने दिनों से कहां थीं !

वार्ड 87 बूथ नं. 222 में जनसंपर्क अभियान करने पहुचीं थी विधायक
भाजपा विधायक से लोगों ने पूछा कि इतने दिनों से कहां थीं !
Published on

आसनसोल : आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल अपने विधानसभा क्षेत्र के 87 नंबर वार्ड में जनसंपर्क अभियान में जाकर लोगों से बात कर रही थी। वहीं इलाके के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। मौके पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि पिछले 5 वर्षों से अग्निमित्रा पॉल इस क्षेत्र की विधायक हैं लेकिन पिछले पांच वर्षों में उनका कोई अता-पता नहीं था। अब जब वे यहां पर आई हैं तो उन्हें मिठाई खिलाकर उनसे सवाल पूछा जा रहा है कि पिछले 5 सालों में वह कहां थी और उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया है। वहीं एक और सवाल पूछा गया कि विधायक का कार्यालय कहां है। वहीं अग्निमित्रा पॉल ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि लोग विधायक के जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे। इस संबध में तृणमूल के जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है। भाजपा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने में विश्वास रखती है। वहीं कहा कि सिर्फ अग्निमित्रा पाल ही नहीं बल्कि कुल्टी के भाजपा विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार भी अपने इलाके में दिखते नहीं हैं, कुछ वैसा ही हाल भाजपा के एक और विधायक लखन घोड़ुई का भी है।

अग्निमित्रा पॉल ने कहा

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने बताया कि तृणमूल को अगर लगता है कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और विधायकों को डरा धमका कर अपने कार्यकर्ताओं को उनके पीछे लगाकर भाजपा को कमजोर कर सकेगी तो यह उनकी भूल है। उन्होंने कहा कि वह आसनसोल दक्षिण की विधायक हैं। वह आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले हर व्यक्ति के पास जायेंगी चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in