पेंशनभोगियों ने सफलतापूर्वक जमा किए डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

आसनसोल मंडल द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनभोगियों को सुविधा प्रदान
स्वास्थ्य जांच करवाते पेंशनभोगी
स्वास्थ्य जांच करवाते पेंशनभोगी
Published on: 

आसनसोल : राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 के अंतर्गत, जो 01 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा मंगलवार को आसनसोल में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से कुल 58 रेलवे पेंशनभोगियों ने सफलतापूर्वक अपने डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा किए। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों को सरल, सुविधाजनक एवं प्रौद्योगिकी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से अपना वार्षिक जीवन प्रमाण-पत्र जमा करने में सहायता प्रदान करना है।

अभियान की अवधि के दौरान पेंशनभोगियों को निरंतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भवन, आसनसोल के भूतल पर स्थित कल्याण अनुभाग के सामने पूछताछ काउंटर पर एक समर्पित डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र सहायता केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र 02 नवंबर से 30 नवंबर तक रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News