रेलपार में शांति कमेटी की बैठक

सरकारी निर्देश का पालन करना अनिवार्य
रेलपार में शांति कमेटी की बैठक
Published on

आसनसोल : रेलपार में शांति बहाल रखने के लिए विभिन्न मस्जिदों के मौलाना व मस्जिद कमेटी के सदस्यों को लेकर आसनसोल उत्तर थाना की ओर से एक शांति बैठक का आयोजन किया गया। डीसी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने कहा कि सभी को सरकारी निर्देश का पालन करना अनिवार्य है। हो सके तो नमाज मस्जिदों के भीतर पढ़ने की व्यवस्था करें। आगे जो भी निर्देश मिलेगा, वह आमलोगों के साथ शेयर किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें ताकि माहौल खराब न हो। इलाके में भाईचारगी बनाकर रखें। लोगों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष कई सवालों को रखा जिसका अधिकारियों ने जवाब दिया। मौके पर एसीपी (सेंट्रल -1) अब्दुल गफ्फार, आसनसोल उत्तर थाना प्रभारी सोमेन बनर्जी, जहांगिरी मुहल्ला फांड़ी प्रभारी अंजन मंंडल सहित कई पुलिस अधिकारी व रेलपार के अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in