

बर्नपुर : बंगाल में बदलाव लाने के लिए भाजपा के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से परिवर्तन यात्रा निकाली गई। गौरतलब है कि परिवर्तन यात्रा बाइक रैली के माध्यम से निकाली गई, जो बर्नपुर के बारी मैदान से शुरू होकर स्टेशन रोड, त्रिवेणी मोड़, कोर्ट मोड़, गोराई रोड होते हुये मुर्गासोल दुर्गा मंदिर में जाकर समाप्त हुई, इसके बाद वहां पूजा-अर्चना की गई। मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि बंगाल में बदलाव लाने के लिए यह परिवर्तन यात्रा निकाली गई है। आगे कहा कि राज्य में परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है और आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा। पश्चिम बंगाल में बदलाव के बाद ही विकास की नई धारा शुरू होगी। वहीं भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता तक यह संदेश पहुंचाने के लिए निकाली गई है। साथ ही बताया कि 15 वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन में क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं की अनदेखी की गई है और अब जनता बदलाव चाहती हैं। इस मौके पर अविराज शर्मा, अभिक मंडल, दिवाकर शर्मा, गौरव बनर्जी, शिवम भगत, अमन प्रसाद, संबित मुखर्जी, अनमोल सिंह, बृजेश वर्मा, रामानंद शाह, नाजनीन सबिहा, राजू सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।