सागरभांगा की एक सोसायटी के मीटर रूम में भीषण आग लगने से फैली दहशत

सागरभांगा की एक सोसायटी के मीटर रूम में भीषण आग लगने से फैली दहशत
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

दुर्गापुर : ​सुबह-सुबह सोसायटी के इलेक्ट्रिक मीटर रूम से धुआं और आग की भीषण लपटें उठने लगीं। इस घटना से दुर्गापुर के सागरभांगा इलाके में स्थित नीलकंठ अपार्टमेंट में भारी अफरा-तफरी मच गई। निवासियों ने अचानक मीटर रूम से आग निकलते देख पूरी सोसायटी में डर का माहौल बन गया। सोसाइटी ​निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में बिजली सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। उनका दावा है कि इमारतों के बाहर से हाई-टेंशन लाइन की मोटी केबल गुजरने के साथ-साथ कुछ खास तारों पर क्षमता से अधिक लोड दिया गया है। इसके अलावा, कई फ्लैटों में एक साथ कई एसी और अन्य भारी बिजली उपकरणों के इस्तेमाल से ग्रिड पर अत्यधिक दबाव बन रहा है। ​इस हादसे के कारण इलाके में बिजली ठप हो गई और आग की वजह से लोग बुरी तरह सहम गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ​फिर भी, निवासियों का सवाल है कि यदि बिजली व्यवस्था में वाकई ओवरलोडिंग या सुरक्षा में लापरवाही है, तो किसी बड़े हादसे से पहले जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए जाते? सुबह-सुबह हुई इस अग्निकांड के बाद नीलकंठ अपार्टमेंट के इलेक्ट्रिकल सेफ्टी सिस्टम पर नए सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर दमकल की एक गाड़ी पहुंची और आग को बुझाया। वही स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इसकी व्यवस्था की जानी चाहिए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in