गला काटकर महिला की हत्या से हलचल

कटवा में घटी घटना
घटना की जांच करती पुलिस
घटना की जांच करती पुलिस
Published on

संजय, सन्मार्ग संवाददाता

​बर्दवान : कटवा के बादरा घोषपाड़ा में एक घर के फर्श से महिला का गला रेता हुआ खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक का नाम चिंतामणि मंडल (48) है। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे हत्या का मामला मान रही है। वहीं, परिवार का दावा है कि पारिवारिक विवाद के चलते ही उनकी हत्या की गई है। ​जानकारी के अनुसार, लगभग दो साल पहले चिंतामणि मंडल के पति की मौत हो गई थी। उसका बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है और बेटी की शादी हो चुकी है, इसलिए वह घर पर अकेली ही रहती थीं। शुक्रवार सुबह परिवार का एक सदस्य उन्हें बुलाने घर गया था। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर जब वह कमरे में दाखिल हुआ, तो उसने चिंतामणि का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। ​सूचना मिलने पर कटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटवा अनुमंडलीय अस्पताल (सब-डिवेशनल अस्पताल) भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से एक ब्लेड भी बरामद हुआ है। परिजनों का दावा है कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ​परिजनों का आरोप है कि रात के अंधेरे में घर में घुसकर चिंतामणि की गला रेतकर और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर वार करके हत्या की गई है। परिवार का दावा है कि यह वारदात पारिवारिक विवाद का नतीजा है। हालांकि, हत्या की असली वजह क्या है, यह घटना कैसे हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की सही वजह साफ हो पाएगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in