पांडवेश्वर में BA, B.Com, B.Sc करने वाली बेटियों को 50 हजार की आर्थिक सहयोग

बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए विधायक जितेंद्र तिवारी की बड़ी घोषणा
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक जितेंद्र तिवारी
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक जितेंद्र तिवारी
Published on: 

संजय सन्मार्ग संवाददाता पांडवेश्वर: माध्यमिक (10वीं) और उच्च माध्यमिक (12वीं) पास करने के बाद अब आर्थिक तंगी के चलते छात्राओं की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी। क्षेत्र की प्रत्येक बेटी को स्नातक (ग्रेजुएट) बनाने के संकल्प के साथ भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने एक बड़ी घोषणा की है। पांडवेश्वर कॉलेज में कला, वाणिज्य या विज्ञान (BA, B.Com, B.Sc) संकाय में दाखिला लेकर डिग्री पूरी करने वाली छात्राओं को तीन वर्षों में कुल 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं और अभिभावकों के चेहरे खिल उठे।

किस वर्ष कितनी मिलेगी सहायता राशि?

योजना के तहत पूरी राशि तीन शैक्षणिक सत्रों में बांटी जाएगी। प्रथम वर्ष में 17,000 रुपये, द्वितीय वर्ष में 17,000 रुपये और तृतीय वर्ष में 16,000 रुपये यानी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए कुल 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

'आर्थिक तंगी बेटियों के सपनों की रुकावट न बने'

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा सिर्फ स्कूली स्तर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चाहते हैं कि राज्य की हर बेटी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक स्तर तक पहुंचे। कॉलेज फीस, किताबों और अन्य शैक्षिक खर्चों की चिंता के कारण अक्सर परिवार बेटियों की आगे की पढ़ाई रोक देते हैं। इसी वित्तीय चुनौती को खत्म करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बेटियों का दाखिला पांडवेश्वर कॉलेज में कराएं और उन्हें डिग्री पूरी करने का पूरा अवसर दें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News