

बर्नपुर : बर्नपुर टाउन पूजा समिति की तरफ से एक बैठक कर बताया गया कि बर्नपुर बारी मैदान में पूजा पूरे धूमधाम एवं विधिवत तरीके से आयोजन किया जाता है। वहीं मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के जनरल सेक्रेटरी शिव शंकर चक्रवर्ती ने बताया की यहां पूजा के साथ एक बड़ा मेला का भी आयोजन किया गया है, जिससे कई लोगों को कई दिनों के लिए रोजगार मिलता है और इस पूजा के आयोजन में आसनसोल नगर निगम एवं सेल आईएसपी का महत्वपूर्ण योगदान है। महानवमी के दिन विशेष रूप से भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित की गई। इस मौके पर बर्नपुर टाउन पूजा समिति के अध्यक्ष अरूप मुखर्जी, उपाध्यक्ष विनीत रावल, पीके मिश्रा, पेट्रोन इन चीफ सुदेशना घटक, जॉइंट सेक्रेटरी कमल बोस, ट्रेजरर उज्जल माजी, संदीप चटर्जी, अर्घ्य बनर्जी, रिंकू माजी, गुरु चरण शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।