पगड़ी वितरण में दिखा आपसी भाईचारे का नजारा

पगड़ी वितरण में दिखा आपसी भाईचारे का नजारा
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर स्थित जोड़ा मंदिर में भारत जय जवान संघ महावीर अखाड़ा के तरफ से पगड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भारत जय जवान संघ महावीर अखाड़ा के सेक्रेटरी डोमन यादव ने बताया कि यह पगड़ी वितरण कार्यक्रम नहीं बल्कि बिहारियों के सिर के ताज का सम्मान कार्यक्रम है। साथ ही उन्होंने कहा कि पगड़ी वितरण से आपसी भाईचारा और एकजुटता बढ़ती है। इस मौके पर महावीर अखाड़ा के अध्यक्ष हरजीत सिंह, समाजसेवी सुनीता नायक, पवन गुटगुटिया, पार्षद राकेश शर्मा, पूर्व पार्षद विनोद यादव, मुन्ना यादव, बिरजू यादव, रमेश यादव, अभिषेक यादव, मृत्युंजय यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in