'बीएमएस का कार्य अन्य यूनियनों को नहीं हो रहा है हजम'

चुनाव से पहले बीएमएस का बड़ा बयान/इंटक ने दिया करारी जवाब/11 अगस्त को होने जा रहा चुनाव
'बीएमएस का कार्य अन्य यूनियनों को नहीं हो रहा है हजम'
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

बर्नपुर : आईएसपी के नन-एग्जिक्यूटिव कर्मियों के लिए बने मिड टाउन क्लब की कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव 11 अगस्त अर्थात आज है। बता दें कि इससे पहले चुनावी मैदान में उतरी टीम प्रोगेसिव अलायंस एवं द ट्रू डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं चुनाव से ठीक एक दिन पूर्व बीएमएस कार्यालय में बैठक कर मिड टाउन क्लब को लेकर नई जानकारी दी गई। मौके पर बीआईकेएस के महासचिव संजीत बनर्जी एवं बीटीएमएस के अध्यक्ष महेश बनर्जी ने कहा कि बीते वर्ष चुनाव होने वाला था। वहीं अचानक चुनाव से पहले कुछ विवाद उत्पन्न हुआ और फिर तय हुआ कि पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। कमेटी बनी और निर्णय आया कि श्रीकांत साह ने क्लब के नियमों के खिलाफ काम किया। उन्होंने चुनाव से पहले सदस्यता अधिक दिखाई। एजीएम की 14 दिनों पूर्व सूचना नहीं दी और क्लब के लेन-देन मैनेजर के निजी अकाउंट में कराया। इस आरोप में श्रीकांत को दोषी बताते हुए सस्पेंड कर दिया गया। वहीं बीएमएस ने गलत निर्णय बताते हुए 2 विषयों पर आरटीआई किया था, जिसका जवाब 10 अगस्त को आया। इससे साफ जाहिर हो गया कि आरोप साबित नहीं हुआ। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब कोई आरोप सिद्ध ही नहीं हुआ तो श्रीकांत का निलंबन क्यों किया गया था। बीएमएस जानना चाहता है कि क्लब गठन के समय ऐसा कोई नियम नहीं था कि क्लब में 250 से 400 या उससे अधिक सदस्य नहीं रह सकते। वहीं फिर 400 से अधिक सदस्य बनें तो 389 को मान्य मानकर बाकी की सदस्यता कैसे रद्द की गई। 4 यूनियनों के साथ मिलकर प्रबंधन क्या कानून चला रहा है। वहीं श्रीकांत साह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान क्लब को कहां से कहां पहुंचाया, इसके जवाब में उन पर बेबुनियाद आरोप लगाकर क्लब से निलंबित कर दिया गया, जो कि पूरी तरह अन्याय है। उनके ऊपर व्यक्तिगत रूप से हमला किया जा रहा है, उनके साथ टीम प्रोगेसिव अलायंस की तरफ से लड़ रहे चुनाव संतोष झा पर भी दबाव डाला गया। उन पर मामले लादने का प्रयास हुआ, लेकिन वे अड़े रहे और परिणाम स्वरूप कथीत तौर पर झूठे आरोप में फंसा दिये गये। वहीं भगवान के आशीर्वाद से चुनाव से एक दिन पहले आरटीआई का जवाब आया। बीएमएस सच के साथ कर्मियों के हित को ध्यान में रखकर आवाज उठाता रहा है, जो अन्य यूनियनों को हजम नहीं हो रहा। इस मौके पर बीटीएमएस के अध्यक्ष संजीत प्रसाद, बीआईकेएस के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, आयोजन सचिव अमीत सिंह, संतोष झा, श्रीकांत साह मौजूद थे।

बीएमस का कार्य बेबुनियादी बातें करना है - इंटक

इंटक के महासचिव बिप्लब माजी ने कहा कि मिड टाउन क्लब में विकासमूलक जो भी कार्य हुए हैं, वह सब इंटक की देन हैं कारण 240 सदस्य इंटक के ही थे। बीएमस पर ठिकरा फोड़ते हुये कहा कि बीएमएस का कार्य क्लब के विकास की बात न कर इंटक के कार्यों में बाधा डालना है। बीएमएस कैसे इंटक के सचिव श्रीकांत साह को अपना सदस्य बता रहा। उसके कार्यों में गड़बड़ी पाने के कारण उसे इंटक से निकाला गया एवं मिड टाउन क्लब के लेन-देन, रेस्टोरेंट कैटरिंग, लाइटिंग , सजावट को लेकर कई शिकायत आने लगी तो प्रंबधन के तरफ से एक जांच कमेटी का गठन किया गया। वहीं जांच कमेटी द्वारा जांच करने पर श्रीकांत साह को दोषी पाया गया और उसे मिड टाउन क्लब से टर्मिनेट कर दिया गया।

इंटक के महासचिव बिप्लब माजी
इंटक के महासचिव बिप्लब माजी
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in