श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

पूरा वातावरण हुआ भक्तिमय
श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर पुरानाहाट स्थित गोवर्धन मंदिर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गौरतलब है कि श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन यदुवंशी कल्याण समिति ने कथावाचक राम मोहनजी महाराज का आशीर्वाद लेकर श्रीमद्भागवत कथा का आनंद लिया। मौके पर यदुवंशी कल्याण समिति के मनोज यादव ने कहा कि पुरानाहाट में हो रहे भागवत कथा के अंतिम दिन सोमवार को समिति द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद वितरण कर होली की बधाई दी जायेगी। इस मौके पर पार्षद सोना गुप्ता, बालेश्वर यादव, डोमन यादव, कुंवर यादव, बिरजू यादव, अभिषेक यादव, रमेश यादव, कन्हैया यादव, मुन्ना यादव ,संजय यादव, रामेश्वर यादव, ललन यादव, पप्पू यादव, अमित यादव मौजूद थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in