

सन्मार्ग संवाददाता
बर्नपुर : सेल ISP बर्नपुर ने सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से देशभर से आए स्ट्रक्चरल स्टील के ग्राहकों एवं वितरकों के लिए एक ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक प्रभारी (ISP एवं DSP) सुरजीत मिश्रा तथा कार्यकारी निदेशक (वर्क्स) वीके सिंह के नेतृत्व में और सीजीएम (मिल्स) केके सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। ग्राहक सम्मेलन का उद्देश्य SAIL-ISP और उसके ग्राहकों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत करना तथा उत्पाद की गुणवत्ता, ग्राहकों की आवश्यकताओं, सेवा में सुधार और उभरते व्यावसायिक अवसरों पर सार्थक संवाद के लिए एक मंच प्रदान करना था। ISP बाजार की उभरती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए स्ट्रक्चरल उत्पादों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर सभी ग्राहकों, वितरकों एवं हितधारकों को SAIL-ISP और DSP के प्रति उनके निरंतर विश्वास, सहयोग एवं साझेदारी के लिए धन्यवाद दिया गया।