

बर्नपुर : स्थानीय बेरोजगार युवा मंच द्वारा स्थानीय युवाओं के रोजगार के हित में एक रैली निकाल एक सभा का आयोजन किया गया। बता दें कि यह रैली भारती भवन से शुरू हुई और टनल गेट के पास एक सभा में बदल गई। इस सभा का मुख्य उद्देश्य आईएसपी के आधुनिकीकरण और विस्तारीकरण के लिए स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भर्ती के लिए प्राथमिकता देने और कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन वृद्धि को लेकर सभा का आयोजन किया गया था। वहीं टनल गेट के सामने एक सभा कर इसके बाद सेल आईएसपी के डीआईसी को बेरोजगार स्थानीय युवक-युवतियों की नौकरी में प्राथमिकता देने के लिए एक ज्ञापन दिया गया। मौके पर चिरणजीव चक्रवर्ती, रूमा बनर्जी जेसे 100 से ज्यादा बेरोजगार युवक एवं युवतियों ने बताया कि उन्हें प्रबंधन की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि जैसे-जैसे आवश्यकता होगी, लोगों को फोन किया जायेगा। वहीं वार्ड 78 के पार्षद अशोक रूद्र ने कहा कि सेल आईएसपी में वे बाहर के युवक-युवतियों के यहां नौकरी करने आने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पहले यहां के स्थानीय युवक-युवतियों को उनकी योग्यता के अनुसार काम देना होगा। उन्होंने कहा कि हजारों ऐसे युवक-युवतियां हैं जिन्होंने माध्यमिक से लेकर पीएचडी, बीबीए, एमबीए किया है, लेकिन उन्हें यहां नौकरी नहीं दी जा रही है। अशोक रुद्र ने साफ कहा कि पहले स्थानीय बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दी जाए, उसके बाद बाहरी लोगों को अवसर मिलेगा। दूसरी मांग है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को डीएसपी और अलॉय स्टील प्लांट के बाराबर वेतन दिया जाये। आगे बताया कि प्रंबधन ने आश्वासन दिया है कि लिस्ट दिया गया है लेकिन जरुरत के अनुसार उन्हें कॉल किया जायेगा। इस मौके पर आसनसोल साउथ ब्लॉक टाउन तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णेंदू चौधरी, बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, रविलाल टुडू, चैतन्य माजी, पार्षद गुरमित सिंह, कहकशां रियाज, राकेश शर्मा, श्रावणी विश्वास, दिलीप ओरांग, समित माजी, कंचन मुखर्जी सहित काफी संख्या में स्थानीय बेरोजगार युवा मंच के लोग मौजूद थे।