पार्किंग शुल्क नकद के स्थान पर ऑनलाइन लेने का आदेश

सभी पार्किंग स्थल सफेद रंग से होंगे चिह्नित
पार्किंग शुल्क नकद के स्थान पर ऑनलाइन लेने का आदेश
Published on

आसनसोल : बर्नपुर के शांति नगर काली मंदिर के पास स्वच्छता से स्वागत कार्यक्रम के तहत बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के लिए मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कई महत्वपूर्ण धोषणाएं कीं। इसी क्रम में नगर एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पार्किंग को लेकर कहा कि अब आसनसोल नगर निगम इलाके में जितने भी पार्किंग हैं, वहां कैश न लेकर ऑनलाइन भुगतान लिया जायेगा। यह निर्णय अवैध वसूली पर लगाम लगाने को लेकर लिया गया है ताकि जनता के मन में किसी तरह का कोई संदेह न हो। आगे कहा कि पार्किंग स्थलों को सफेद रंग से चिह्नित किया जाएगा। अगले तीन महीनों के बाद निर्धारित स्थानों के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि पार्किंग वाली जगह पर सभी वाहनों का कितना किराया लग रहा है, उसका फेयर चार्ज प्रत्येक वाहन के निशान के साथ प्लेट पर लगा होगा।

अब फोन पर ही समस्याओं का समाधान करेंगी मंत्री अग्निमित्रा!

नगर विकास विभाग की नई पहल ‘मुखोमुखी’। नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल सीधे आम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगी। राज्य के नगर निगम क्षेत्रों के नागरिकों की सेवाओं से जुड़ी सभी समस्याओं का त्वरित और सीधा समाधान करने के उद्देश्य से नगर विकास एवं शहरी विकास विभाग एक अभूतपूर्व कदम उठाने जा रहा है। 4 जुलाई को कोलकाता नगर निगम से इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके माध्यम से आम लोग सीधे नगर विकास मंत्री को अपनी शिकायतें और परेशानियां बता सकेंगे। आसनसोल में ईसीएल ECL के एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं नगर विकास एवं शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह घोषणा की। मंत्री ने बताया कि आगामी 4 जुलाई से इस कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन कोलकाता म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (KMC) क्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी। हर शनिवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक केएमसी क्षेत्र के निवासियों के लिए फोन लाइन खुली रहेगी। कोलकाता के अलावा, चरणबद्ध तरीके से राज्य के बाकी सभी नगर निगम क्षेत्रों के लिए भी सप्ताह में अलग-अलग दिन और समय तय किया जाएगा। बहुत जल्द इस संबंध में नोटिफिकेशन के माध्यम से आम जनता को इस बारे में सूचित कर दिया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in