कोलकाता एवं बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

आसनसोल–वाराणसी–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव
ट्रेन का प्रतीक फोटो
ट्रेन का प्रतीक फोटो
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आगामी दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कोलकाता एवं बनारस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। 05048 बनारस–कोलकाता स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 06.10 से 24.11 तक कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन बनारस से 10:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी प्रकार, 05047 कोलकाता–बनारस स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दिनांक 07.10 से 25.11 तक कुल 08 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कोलकाता से 08:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04:15 बजे बनारस पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में परिचालन के दौरान यह ट्रेन आसनसोल मंडल, पूर्व रेलवे के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे।

आसनसोल–वाराणसी–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

पितृपक्ष मेला के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे के अनुग्रह नारायण बाथिंग घाट स्टेशन पर आसनसोल–वाराणसी–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव होगी।पितृपक्ष मेला के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 13553/13554 आसनसोल–वाराणसी–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस का पूर्व मध्य रेलवे के अनुग्रह नारायण बाथिंग घाट स्टेशन पर दो (02) मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी ठहराव 25.09 से 10.10 तक प्रभावी रहेगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in