अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

29,240 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : आरपीएफ आसनसोल मंडल के वेस्ट पोस्ट द्वारा आसनसोल रेलवे प्लेटफॉर्म पर ऑपरेशन सतर्क अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 29,240 रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब एवं गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया। आरपीएफ आसनसोल मंडल वेस्ट पोस्ट के ओसी बिमान गोराई ने बताया कि सावन मास को लेकर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर आसनसोल रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कांवरियों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए आरपीएफ के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in