

आसनसोल : आसनसोल मंडल के आरपीएफ वेस्ट पोस्ट की टीम अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है। आसनसोल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त का कहना है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आरपीएफ, आसनसोल मंडल द्वारा इस प्रकार की जांच एवं अभियान निरंतर जारी रहेंगे। रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु आरपीएफ, आसनसोल मंडल द्वारा इस प्रकार की जांच एवं अभियान निरंतर जारी रहेंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर दें।