जन्माष्टमी पर आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने किया खूंटी पूजन

आसनसोल उत्तर एवं दक्षिण के विधायक ने मां दुर्गा की आह्वान की
खूंटी पूजन करते मंत्री एवं विधायक
खूंटी पूजन करते मंत्री एवं विधायक
Published on

सूरज, सन्मार्ग संवाददाता

आसनसोल : जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने 80वें वर्ष के शारदोत्सव का शुभारंभ खूंटी पूजन के साथ किया। कोर्ट रोड पूजा पंडाल स्थल पर विधि-विधान से खूंटी पूजन किया गया। इसके साथ ही मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां शुरू हो गईं। इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 80वें वर्ष को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य पूजा पंडाल और आकर्षक रोशनी की विशेष व्यवस्था की जाएगी। साथ ही सामाजिक सेवा के कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मौके पर मौजूद मंत्री सह विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि आज जन्माष्टमी की पावन तिथि पर आसनसोल के कोर्ट रोड में दुर्गा पूजा के खूंटी पूजा में उपस्थित होकर बहुत अच्छा लगा। एक तरफ भगवान श्रीकृष्ण की शुभ जन्मतिथि की पवित्रता, तो दूसरी तरफ मां दुर्गा के आगमन की तैयारी। कोर्ट रोड पूजा कमेटी इस वर्ष अपना 80वां वर्ष मना रही है। खूंटी पूजन के साथ ही शारदोत्सव 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। वहीं आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि जन्माष्टमी के पावन शुभ अवसर पर आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी के 80वें वर्ष के शारदोत्सव के खूंटी पूजा के शुभ आरंभिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर अत्यंत अभिभूत हूं। मां के आशीर्वाद से हम सभी के मंगलमय जीवन की शुभ प्रार्थना करता हूं। क्लब के सभी सेवामूलक कार्यों में मैं आप लोगों के साथ हूं और आने वाले दिनों में भी रहूंगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in