2026-27 सत्र की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह

सामाजिक कार्यों व सेवाओं को बढ़ाने पर दिया गया जोर
2026-27 सत्र की नई कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह
Published on

बर्नपुर : बर्नपुर मारवाड़ी युवा मंच की जोन-V की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पुरानाहाट राजस्थानी धर्मशाला में आयोजित किया गया। गौरतलब है कि नए सत्र (2026-27) के लिए शपथ ग्रहण किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यों एवं सेवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। वहीं कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में समाजसेवा, व्यापार विकास और स्थानीय मुद्दों को हल करने के लिए नई टीमों का गठन और सम्मान किया गया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल मोहनका ने नई टीम को शपथ दिलाई और स्थानीय व्यापार के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव देते हुये कार्यकाल के लिए सफल, प्रेरणादायक एवं आनंदमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। प्रमुख नियुक्तियों में बर्नपुर मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष सह प्रांतीय सहायक मंत्री गोकुल अग्रवाल, सचिव आकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रौशन अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल शर्मा, पवन गुटगुटिया, बिपिन सिंघानिया, बिमल अग्रवाल, किशन अग्रवाल, चेतना शाखा अध्यक्ष पिंकी अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, अतुल गुप्ता, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, अरुण वर्मा, अजय अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in