सभी राजनीतिक पार्टियों का ऑफिस हटाने का नोटिस जारी

पार्षद अशोक रुद्र के ऑफिस पर चिपकाया गया नोटिस
सभी राजनीतिक पार्टियों का ऑफिस हटाने का नोटिस जारी
Published on

बर्नपुर : सेल आईएसपी के एस्टेट विभाग ने बर्नपुर इलाके में कथित अवैध कब्जों के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया है। वहीं इस कार्रवाई के नोटिस से बर्नपुर और आसपास के राजनीतिक एवं ट्रेड यूनियन हलकों में हलचल तेज हो गई है। गौरतलब है कि स्टेशन रोड, बारी मैदान, बर्नपुर बस स्टैंड स्थित तृणमूल के कई पार्टी कार्यालयों, अवैध कब्जा क्वार्टर एवं दुकानों को खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है। बर्नपुर स्टेशन रोड स्थित अशोक रुद्र का पार्टी ऑफिस सहित कई पार्टी कार्यालय और दुकानों को 10 दिनों के भीतर खाली करने को कहा गया है। वहीं आईएसपी प्रबंधन की ओर से साफ कहा गया है कि 10 दिनों के भीतर संबंधित लोगों को जमीन खाली करनी होगी। वहीं यदि ऐसा नहीं किया गया तो कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ अवैध ढांचों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in