निर्मल साथी महिला ने सुरक्षा को लेकर पुलिस से लगाई गुहार

काम के दौरान किया जा रहा परेशान
निर्मल साथी महिला ने सुरक्षा को लेकर पुलिस से लगाई गुहार
Published on

बर्नपुर : हीरापुर थाना क्षेत्र के वार्ड 57 के रधुनाथ एवेन्यू के पास महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित निर्मल साथी महिला कंदब बाउरी ने हीरापुर थाना में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है। आरोप है कि लक्खी भंडार और अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर बहस हुई और मामला कथित मारपीट में बदल गई।

क्या है मामला

निर्मल साथी महिला ने कहा कि वे ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी। गर्मी के कारण वे रधुनाथ एवेन्यू के पास छाया में बैठ गई। इसके बाद वहीं की एक महिला रेखानीति वर्मा उससे लक्खी भंडार और अन्नपूर्णा भंडार को लेकर पूछने लगी और बहस इतना बढ़ गया कि उसे अपशब्द कहा गया और मारा गया। उनका कहना है कि उनका पार्टी से कोई मतलब नहीं है। वह अपना कार्य कर रही है तो फिर उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in