कर्मचारियों की सुविधा के लिए खोला गया न्यूटाउन गेट

न्यूटाउन गेट के बनने से आईएसपी के कर्मचारियों में खुशी की लहर
कर्मचारियों की सुविधा के लिए खोला गया न्यूटाउन गेट
Published on

बर्नपुर : न्यूटाउन 16 नं. रोड स्थित न्यूटाउन गेट का सेल आईएसपी के ईडी (वर्क्स ) दीप्तेन्दु घोष ने फीता काटकर उद्घाटन किया। गौरतलब है कि सेल आईएसपी के कर्मचारियों के लिए विशेष कर न्यूटाउन इलाके के रहने वाले सेल आईएसपी के कर्मचारियों की सुविधा के लिए गेट का निर्माण करया गया है। सेल आईएसपी के कर्मचारियों ने बताया कि सनमारा गेट से लोगों को जाने में काफी परेशानियां होती थी। इस गेट के बनने से उन्हें काफी सुविधा होगी। इसके लिए वे सेल आईएसपी को धन्यावाद देते हैं। मौके पर सेल आईएसपी के एक कर्मचारी ने बताया कि सनमारा गेट में हमेशा वाहनों की जाम लगी होती है और कभी-कभी ऐसा होता है कि जाम के कारण टाइम से ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते। वहीं न्यूटाउन गेट के बनने से आईएसपी के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस मौके पर ईडी (वर्क्स) दीप्तेंदु घोष, ईडी (एमएम) अभिक दे, सीजीएम (मैकेनिकल) विनीत रावल, सेल आईएसपी के सीओसी भास्कर कुमार, सीआईएसएफ के डीआईजी प्रबोध चंद्रा सहित काफी संख्या में सेल आईएसपी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in