सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ के तहत जामुड़िया में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर लगाया जुर्माना, फुटपाथ अतिक्रमणकारियों को दी गई हिदायत
अभियान में उपस्थित ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी
अभियान में उपस्थित ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी
Published on: 

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर लगाया जुर्माना, फुटपाथ अतिक्रमणकारियों को दी गई हिदायत

फो

जामुड़िया : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड की ओर से सेफ ड्राइव, सेफ लाइफ अभियान के तहत आज सड़क सुरक्षा सप्ताह का पालन किया गया। इस अवसर पर जामुड़िया बाजार क्षेत्र को जाममुक्त बनाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के ओसी सुकांतो दास ने किया।

इस दौरान बाजार की विभिन्न सड़कों पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए कई वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया। साथ ही वाहन चालकों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि वे सड़कों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें, ताकि आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अभियान के दौरान फुटपाथ पर अतिक्रमण कर दुकानदारी एवं व्यवसाय करने वालों को भी जागरूक किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों और फुटपाथ पर कारोबार करने वालों से फुटपाथ खाली रखने तथा पैदल यात्रियों के लिए पर्याप्त रास्ता छोड़ने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण और सड़कों पर बेतरतीब ढंग से वाहनों की पार्किंग बाजार में जाम की प्रमुख वजह बनती है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि पैदल चलने वालों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अभियान में ट्रैफिक गार्ड के टीआई-टू राणा अंबिका दत्ता, जामुड़िया ट्रैफिक गार्ड के प्रभारी अधिकारी सुकांत दास, एएसआई राजेंद्र दुबे, प्रशांत दारुई सहित ट्रैफिक पुलिस के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News