इकड़ा-चंडीपुर शाखा में DYFI का शाखा सम्मेलन संपन्न का आयोजन

आगामी दो वर्षों के युवा आंदोलन की रूपरेखा तय 35 युवक-युवतियों ने लिया सम्मेलन में हिस्सा, सर्वसम्मति से परिचय बाउरी पुनः सचिव एवं विद्युत बास्की अध्यक्ष निर्वाचित
झंडा उत्तोलन करती युवा नेत्री
झंडा उत्तोलन करती युवा नेत्री
Published on: 

जामुड़िया : जामुड़िया के इकड़ा-चंडीपुर शाखा में रविवार को भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) का शाखा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आगामी दो वर्षों के दौरान युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर संगठन की ओर से किए जाने वाले संघर्ष एवं आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन की शुरुआत संगठन का ध्वज फहराकर की गई। इकड़ा शाखा के अध्यक्ष कॉमरेड शिकार माझी ने संगठन का ध्वज फहराया। इसके बाद सभाकक्ष में सम्मेलन की विस्तृत कार्यवाही शुरू हुई।इस सम्मेलन में जामुड़िया अजय पश्चिम आंचलिक कमेटी के सचिव कॉमरेड अरुणाभ मुखर्जी, लोकल कमेटी के सदस्य कॉमरेड मोकरम अंसारी एवं कॉमरेड अर्जुन रुइदास सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन में कुल 35 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को जनहित के मुद्दों पर एकजुट करने पर विशेष चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई शाखा कमेटी का गठन करते हुए कॉमरेड परिचय बाउरी को पुनः सचिव तथा कॉमरेड विद्युत बास्की को अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर युवा माकपा नेता बुद्धदेव रजक ने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने बेरोजगारी, शिक्षा और रोजगार के अवसरों की कमी जैसी कई गंभीर चुनौतियां हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा। DYFI युवाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार आंदोलन करती रहेगी।

वहीं, आंचलिक कमेटी के सचिव अरुणाभ मुखर्जी ने कहा कि शाखा सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। आगामी दो वर्षों के लिए जो कार्ययोजना तैयार की गई है, उसे लागू करने के लिए सभी युवाओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से संगठन के साथ जुड़कर समाज के विभिन्न जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News