Untitled Oct 05, 2026 03:29 pm

पूजा बोनस समेत विभिन्न मांगों को लेकर ठेका मजदूरों का प्रदर्शन
---कुनुस्तोड़िया एरिया कार्यालय के बाहर नारेबाजी, ईसीएल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन
 
जामुडिया  : दुर्गापूजा के मद्देनजर ईसीएल के कुनुस्तोड़िया एरिया में कार्यरत ठेका मजदूरों ने पूजा बोनस समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सोमवार को एरिया कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद मजदूर प्रतिनिधियों ने विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन ईसीएल प्रबंधन को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ठेका मजदूरों की प्रमुख मांगों में दुर्गापूजा से पहले पूजा बोनस का भुगतान करना शामिल है। मजदूरों ने ज्ञापन के माध्यम से 8.33 प्रतिशत की दर से पूजा बोनस दिए जाने की मांग की। मजदूर नेताओं ने कहा कि दुर्गापूजा बंगाल का प्रमुख त्योहार है और इस दौरान मजदूरों के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक जिम्मेदारियां आती हैं। ऐसे में समय पर बोनस का भुगतान होने से मजदूरों को काफी राहत मिलेगी।
मजदूर प्रतिनिधियों ने कहा कि ठेका मजदूर ईसीएल के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी कई सुविधाएं एवं मांगें अभी भी लंबित हैं। प्रबंधन को मजदूरों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनका शीघ्र समाधान करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पूजा से पहले बोनस का भुगतान सुनिश्चित करने के साथ अन्य लंबित सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया जाए।
प्रदर्शन के दौरान ठेका मजदूर नेता एवं केटीएमएस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर मौजूद रहे। इनमें बिरजू यादव, अनुपम चटर्जी, असगर अली, नासिर मियां और शंभू चौधरी सहित अन्य मजदूर शामिल थे। मजदूर नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगे आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।
मांगपत्र देते श्रमिक नेता News
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in