महावीर अखाड़ा के प्रधान प्रशिक्षक गुरु दीनानाथ सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

79 वर्ष की आयु में कोलकाता के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, अखाड़ा सदस्यों ने आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
News
स्वर्गीय दीनानाथ सिंह का फाइल फोटो
Published on: 

जामुड़िया : जामुड़िया थाना मोड़ स्थित महावीर अखाड़ा के प्रधान प्रशिक्षक गुरु दीनानाथ सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जामुड़िया क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे 79 वर्ष के थे। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन थे। वे हृदय रोग से पीड़ित थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उनकी हृदय धमनी बाईपास सर्जरी की गई थी। सर्जरी के सात दिनों बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

गुरु दीनानाथ सिंह के निधन की सूचना मिलने के बाद जामुड़िया थाना मोड़ महावीर अखाड़ा के सदस्यों ने उनके आवास पर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान अखाड़े की परंपरा और रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें अंतिम पगड़ी पहनाकर सम्मान दिया गया। उपस्थित लोगों ने उनके निधन को अखाड़े और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

इस अवसर पर नरेश मंडल, नरेश नोनिया, राजेश शर्मा, अजय पंडित, अभिजीत केशरी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ यादव, कन्हैयालाल केशरी, काली प्रसाद शर्मा, किशोर जायसवाल, सलीम अंसारी एवं लक्खा सिंह सहित जामुड़िया बाजार के अनेक गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News