दुर्गापूजा के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने सेवा शिविर का किया उद्घाटन

शिविर के माध्यम से दुर्गोत्सव के दौरान आम लोगों की सेवा का संकल्प
जामुड़िया : दुर्गापूजा के पावन अवसर पर आज जामुड़िया बाजार में भाजपा के आसनसोल जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने सेवा शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने दुर्गोत्सव के दौरान आम लोगों की सेवा और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और जनसेवा का भी प्रतीक है। ऐसे अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और आम जनता के साथ खड़े रहना सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नाजमिन, तीसरे मंडल के अध्यक्ष दीप बनर्जी, पहले मंडल के अध्यक्ष पिनाकी राय, महासचिव टोटन मोदक एवं अनिरुद्ध पासवान, उपाध्यक्ष रामशी साव एवं सन्नी सिंह, पन्नालाल रुइदास, सरस्वती केवरा, अशोक नोनिया और काजल सिंह उपस्थित थे।
इसके अलावा युवा मोर्चा के दीपक रायचौधरी, महिला मोर्चा की टुम्पा भंडारी, किसान मोर्चा के उत्तम रुइदास, लल्टू रुइदास सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
उद्घाटन में उपस्थित भाजपा नेतृत्व
Published on: 

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in