दुर्गोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा केंद्र का उद्घाटन

दुर्गापूजा पंडाल का अवलोकन कर आम लोगों के साथ उत्सव में हुए शामिल, जरूरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण
कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य
कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य News
Published on: 

जामुड़िया : शारदीय दुर्गोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने बालानपुर में आम लोगों की सेवा के उद्देश्य से भाजपा सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय दुर्गापूजा पंडाल का अवलोकन किया तथा आम लोगों के साथ दुर्गोत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण भी किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य ने कहा कि दुर्गापूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, बुराई पर अच्छाई की विजय में विश्वास रखने तथा समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रेरणा देती है। दुर्गोत्सव की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस उत्सव की खुशियों में शामिल हो सके। इसी भावना के साथ भाजपा की ओर से वस्त्र वितरण का आयोजन किया गया है।

उन्होंने राजनीतिक दृष्टिकोण से कहा कि भाजपा जनसेवा को अपनी प्राथमिकता मानती है। पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि आम लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना है। बालानपुर में सेवा केंद्र की स्थापना इसी दिशा में एक पहल है। यह केंद्र स्थानीय लोगों के लिए जनसेवा और जनसंपर्क का माध्यम बनेगा। उन्होंने दुर्गोत्सव के अवसर पर सभी लोगों से आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखते हुए उत्सव मनाने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष दीप बनर्जी, भाजपा नेता संजय सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in